कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामी चुनाव प्रचार की कमान, जनता को बता रहे कैसे सरकार ने बदला जीवन…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबाः कांग्रेस के उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में प्रचार की कमान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभाल ली हैं। जहां अभी तक श्री अग्रवाल नहीं पहुंचे हैं, वहां कार्यकर्ताओं ने प्रचार की कमान को अपने हाथ में लेकर लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार के संदेश को पहुंचा रहे हैं। उनके द्वारा कांग्रेस की रीति-नीति और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आम मतदाताओं को दी जा रही हैं। मतदाताओं में इसका खास प्रभाव देखा जा रहा हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

वार्ड क्र 25, नेहरू नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह घर-घर जाकर कांग्रेस की रीति-नीति और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दे रहे हैं। सरकार द्वारा महिलाओं और बेरोजगारों के लिए किए गए कार्यों का लेखा जोख बताया जा रहा हैं। श्री अग्रवाल द्वारा वार्ड एवं शहर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि विधायक की पहल पर ही कोरबा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो गई और अध्यापन कार्य भी प्रारंभ हो गया हैं। नया भवन बनने के साथ ही उसी परिसर में नर्सिंग कॉलेज भी संचालित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोंगो को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शासकीय कॉलेज होने के कारण न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जानकारी दी कि कोरबा में ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में विधायक श्री अग्रवाल की पहल पर स्लम बस्तियों में रहने वालों को पट्टा प्रदान किया गया हैं। आचार सहिता नहीं लगी होती तो अब तक और लोंगो को पट्टा मिल गया होता।  चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद फिर से पट्टा दिया जाएगा। कार्यकर्ता सीधे तौर पर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस की प्रचार सामग्री भी घरों तक पहुंचाया जा रही हैं। जिसमें श्री अग्रवाल द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई हैं। महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाया जावेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। जिसमें सभी थाना व पुलिस चौकी में महिला डेस्क बनायी गई हैं। महिला संबंधी अत्याचारों की विवेचना महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की जाती हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओें के लिए आर्थिक उन्नति का रास्ता रीपा के माध्यम से तैयार किया गया हैं। विहान में महिला समूहों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन की बिक्री की जा रही हैं। और सी-मार्ट के माध्यम से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जहां समूहों द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री की जाती हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक उन्नति का रास्ता खुलता जा रहा हैं।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article