
NOW HINDUSTAN. कोरबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज संबंधित जिला चिकित्सालय कोरबा के अनुभवी डॉक्टर्स की टीम ने विशेष कर दिव्यांग जनों के लिए मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा कैंप आयोजित कर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
- Advertisement -

इसमें कुल 8 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र जारी किया गया और 125 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई गई । इस हेल्थ कैंप को सफल बनाने की में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर हरबंश सिंह (ENT) , डॉक्टर चंपा कंवर (ऑर्थो) डॉक्टर सुमित गुप्ता (नेत्र) डॉ प्रीतेश मसीह (फिजिशियन) डॉक्टर विवेक खांडेकर (चर्म रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर दीक्षा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) , अशोक लखेरा, अशोक दास (लिपिक मेडिकल बोर्ड) , मनीष सिंह (फार्मेसिस्ट ) सूरज जांगड़े (फार्मासिस्ट) एवं दिलचंद लेदर की प्रमुख भूमिका रही।



