उरगा पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग के दौरान 9000 हजार नग साड़ी कीमती 2250000.00( बाइस लाख50हजार) रुपये की गई जप्ती…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN विधानसभा चुनाव में खुलकर पैसे और समानो को बांटने का प्रयास किया जाता है ताकि मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए तैयार किया जा सके । जिसे रोकने  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ।  वाहन चेकिंग के दौरान उच्चभित्ति बैरियर के सामने ट्रक क्रमांक cg 04mm1 895 को रोककर चेक करने पर उसमे 9000 नग साडी भरा होना पाया गया। जिस संबंध में चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चुनाव में बाटने लाए जाने के संदेह पर उक्त साडियो को मय वाहन धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया।

- Advertisement -

उक्त कार्यवाही में उनि नवल साव,प्रधान आरक्षक सुनील पांडे,आरक्षक वीरेंद्र अनंत शामिल रहे।

Share this Article