
NOW HINDUSTAN कोरबा पुलिस में अवैध कार्यो को रोकने में होड़ लगी है ।एक थाना पुलिस कुछ कार्यवाही करती है कि दूसरा उससे आगे बढ़कर कार्यवाई करने में जुट जाता है । इसी कड़ी में एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, उनि. महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार, आरक्षक इतवार कंवर, गजेन्द्रपाल द्वारा मंगलवार की सुबह 08.44 बजे वाहन चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने गणेश कुमार गुप्ता पिता कन्हैया शाह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा थाना गढहनी, जिला भोजपुर बिहार हामु सिंधी कॉलोनी चाम्पा थाना चाम्पा जिला जॉजगीर चाम्पा छ0ग0 से 1080 नग कटपीश एवं 12 बाई 07 के 1080 चादर कीमती 172800 (एक लाख बहत्तर हजार आठ सौ रुपये को पीकप क्रमांक-04 / एमएस / 8876 में परिवहन करते बरामद कर चादर के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त 1080 नग चादर को धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया ।
- Advertisement -



