कोरबा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क में उमड़ रहा जन सैलाब, लोग कह रहे हमें चौथी बार चाहिए कांग्रेस का साथ….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबाः कांग्रेस का चुनाव प्रचार अब शबाब पर आता जा रहा हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भी प्रचार को गति देना शुरू कर दिया हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार तेज हो गया हैं। हर वार्ड में पार्षद व पूर्व पार्षद, जोन, वार्ड एवं बुथ के पदाधिकारी मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हर मतदाता से सीधा संपर्क कर उन्हें विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के हित में क्या कार्य किए जाएंगे यह भी जानकारी दी जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल का चुनाव प्रचार अब गति पकड़ चुका हैं और कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह से मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा हैं, उससे साफ हैं कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क के दौरान पिछले 10 वर्ष में नगर पालिक निगम क्षेत्र मंे कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही हैं, जो कि जनता के हित में कराए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सड़क, पानी, बिजली, सामुदायिक भवनों का निर्माण शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा बढ़ाए गए संपत्तिकर को हाई कोर्ट में जन हित याचिका दायर कर कम कराने में अहम भूमिका विधायक जयसिंह अग्रवाल की रही हैं। इससे भी अवगत कराया जा रहा हैं। वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी जा रही हैं। कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में और जय सिंह भैय्या को विजयी बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं से श्री अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही हैं।

बालको क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जयसिंह अग्रवाल पूरे 5 वर्षों तक लगातार सक्रिय रहते है और समय-समय पर क्षेत्र में जनसंपर्क करते रहते है और क्षेत्र में जो समस्या उनके सामने आती है। उसके निदान के लिए त्वरित कार्यवाही करवाते है। जयसिंह भैय्या क्षेत्रवासियों के व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से लेते है और उसके निदान के लिए तुरन्त निर्देश देते है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article