पत्रकार के निवास में चोरी, ढाई लाख कीमती जेवर व 90 हजार नगदी ले भागे चोर,सुने मकान का उठाया फायदा, पुलिस व साइबर सेल जांच में जुटी…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा: पुलिस की सख्त पहरेदारी के बावजूद चोरों ने पाश कालोनी स्थित मीडिया कर्मी के घर को निशाना बना दिया। सूने मकान में ताला तोड़कर घुसे चोर ढाई लाख रुपये कीमती जेवर और 90 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिवार को दिल्ली से वापस घर लौटने पर हुई। मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम तहकीकात कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शारदा विहार कॉलोनी में मीडियाकर्मी कैलाश सिंह राजपूत निवास करते हैं। वे किसी काम से परिवार सहित 30 अक्टूबर को दिल्ली गए हुए थे। उन्होंने अपने मकान में ताला लगा दिया था। श्री राजपूत 3 नवंबर की दोपहर परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटे। इस दौरान मकान के मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारे सामान अस्त व्यस्त पड़े हुए थे। घर में रखी आलमारी और संदूक को खोलकर देखने पर ढाई लाख रुपये कीमती सोने और चांदी के आभूषण तथा 90 हजार रुपए नगदी गायब मिले। श्री राजपूत ने जेवर और नगदी को पुत्र की शादी के लिए सहेज कर रखा था। उन्होंने घटना की सूचना नगर कोतवाल रूपक शर्मा के अलावा पुलिस चौकी मानिकपुर प्रभारी प्रेमचंद साहू को दी। मीडियाकर्मी के घर चोरी की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की वारदात में स्थानीय बदमाशों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुंचते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article