
NOW HINDUSTAN पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे संध्या 5.00 बजे सिविल लाइन थाना रामपुर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल घनी आबादी वाले क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। फ़्लैग मार्च के दौरान आम जनता को भयमुक्त, बिना किसी के दबाव में अधिक से अधिक मतदान में शामिल होने का अपील किया गया। फ्लैग मार्च बुधवारी बाजार बस्ती , आरा मशीन बस्ती , निहारिका क्षेत्र , मुख्य मार्ग , सीएसईबी कॉलोनी रामपुर बस्ती में निकला गया । जिसमे सीएसईबी चौकी प्रभारी व पुलिस के जवान शामिल थे ।
- Advertisement -



