नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिला कलेक्टर, जिला अधिकारी कोरबा सौरभ कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा के समन्वय तथा प्राचार्य शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा के मार्गदर्शन में 4 नवंबर को महाविद्यालय के स्वीप इकाई के द्वारा कोरबा शहर के कोसाबाड़ी चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत आम नागरिकों को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण तथा प्रलोभन से दूर रहते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु संदेश दिया गया।
इसी तरह शासकीय जी.बी. कालेज हरदीबाजार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा शासकीय स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय में स्वीप संगोष्ठी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

- Advertisement -

Share this Article