राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पद-संचलन कर एकता, एकरुपता, और अनुशासन का दिया संदेश…..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  दिनांक 05 नवम्बर 2023, दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पोंडी खण्ड , कटघोरा नगर व कटघोरा खण्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विजयादशमी उत्सव सह पद-संचलन कार्यक्रम में सैकड़ो स्वयंसेवक कदम ताल मिलाते हुए पद संचलन किए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, १९२५ से लेकर आज पर्यन्त, सम्पूर्ण भारत ही नही अपितु विश्व के कई देशों में विजया दशमी उत्सव मनाती आ रही है। असल में विजयादशमी के दिन से ही संघ की शुरुआत हुई थी। तब से स्वयंसेवक अपने अपने कार्य क्षेत्र में योजनानुसार उक्त उसत्सव को मनाते हुए समाज को जोड़ने, भारत माता को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प को दोहराते है। संघ के स्वयंसेवक अपने गणवेश के माध्यम से एकरुपता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, वहीं अनुशासनात्मक तरीके से साथ साथ चलकर समाज के हर एक व्यक्ति को साथ लेकर चलने का संदेश देते हैं ।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से, संघ के द्वारा *”विविधता में एकता, यही भारत की विशेषता*, का स्वरूप को प्रस्तुत करते हुए, आज ग्राम तानाखार के ग्राम वासियों और आम जन में राष्ट्र प्रथम के भाव को प्रवाहित किया गया।

संघ अपने कार्यक्रमों में, समाज के सर्व साधारण व प्रतिष्ठित व्यक्ति को प्रमुख अतिथि बनाती है । अस्तु, आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इसी ग्राम के निवासी, लघु वनोपज प्रबंधक, श्री मुकुन्द सिंह को बनाया गया। मुख्य वक्ता, कोरबा जिले के माननीय जिला संघ चालक श्रद्धेय किशोर बुटोलिया जी ने स्वयंसेवकों व ग्रामवासियों को, संघ के कार्य करने के उद्देश्य व तरीके से अवगत कराया। उन्होंने कहा:- भारत को छोड़कर दुनियाँ की निति भोगवादी है। मगर भारत की संस्कृति, *वसुधैव कुटुंबकम्* की है। हम सम्पूर्ण धरा को अपना कुटुंब मानते हैं ।
आज हम अपने वेदों से, पुराणों से एवं उपनिषदों से दूर होते जा रहे हैं। हमारी गौरवशाली इतिहास को भूलकर, वामपंथी व अंग्रेजी विमर्श के चक्कर में आधुनिक मनगढंत इतिहास को मानने लगे हैं। वामपंथी व अंग्रेजी मानसिकता के लोग हमारे वेदों को गरेडियों द्वारा रचित ग्रंथ मानते हैं। उनकी बातो में आकर अपनी संस्कृति, संस्कारों से हम दूर होते चले आ रहे हैं। इन वामपंथियों, भोगवादी संस्कृति के लोगों द्वारा फैलाए गए माकडजाल से बाहर निकलने के लिए, हम शाखा के माध्यम से स्वयंसेवक तैयार करते हैं। जो भारत के समाज को जागृत कर अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम, अपने जन्मभूमि के प्रति अस्था को बनाए रहती है, *जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी* की भाव भरते रहती है। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा:-
दुनियाँ हिन्दुओं को तोड़ने के प्रयास में लगी है, मगर हम अपनी एकता अखंडता को बनाए रखेंगे।
उन्होंने अपने ग्रामीण परिवार जनों से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया कि, अपने बच्चों को संस्कारित करने संघ के शाखा में भेजें, संघ द्वारा आयोजित विविध कार्यक्रमों में भेजें।

कार्यक्रम के अन्त में कटघोरा खण्ड कार्यवाह श्याम सिंह ने अपने साथी कार्यवाह, दीपक जी व भूपेंद्र वर्मा जी के तरफ से सभी ग्राम वाशियों को, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले अपने राष्ट्र प्रेमी वन्धुओं, माता भगिनीयों को आभार प्रकट की।
कार्यक्रम को सफल बनाने, दूर अंचल के गाओं से स्वयंसेवकों ने निष्ठा पूर्वक भाग लिया। इस तरह समाज में जागरण हेतु यह सफल आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article