लखन देवांगन के प्रचार में सक्रिय महिला मोर्चा, घर-घर जाकर मांग रहे भाजपा के लिए समर्थन….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा। विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लखन लाल देवांगन के लिए वोट अपील और भाजपा को समर्थन देकर इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान महिला मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा और इसके संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड-वार्ड घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट अपील की जा रही है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारी उनके महापौर कार्यकाल की भी याद दिला रहे हैं। नगर वासियों को बताया जा रहा है कि महापौर रहते हुए किस तरह से श्री देवांगन ने पूरे नगर निगम क्षेत्र का विकास किया और कोई भी ऐसा वार्ड नहीं रहा जहां उनके काम आज भी याद न किए जाते हों। महिला मोर्चा ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस के हाथों में नगर निगम और कोरबा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व चुनकर पछता रही है। अपनी गलती का सुधार करने की मंशा जनता ने अपने मन में ठान लिया है और आने वाले 17 नवंबर को भाजपा के कमल निशान पर ज्यादा से ज्यादा बटन दबाकर विजयी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। महिला मोर्चा के द्वारा घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने से लखनलाल देवांगन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। महिला मोर्चा ने कहा है कि कोरबा विधानसभा ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा चुनकर आने वाली है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article