
NOW HINDUSTAN कोरबा/ फर्रुखाबाद मंगलवार 07 नवम्बर की सुबह प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार हमराही उपनिरीक्षक अंकुश के साथ स्टाफ रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर दीपावली त्यौहार के मध्य नजर गाड़ी संख्या 14724 समय करीब 6:00 बजे फर्रुखाबाद में चेकिंग करने पर गाड़ी के कोच संख्या 155493 में विमल कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी धरमाई , पूर्वा वीजमई थाना देवियापुर जिला औरैया उम्र 43 वर्ष को एक बैग में विभिन्न प्रकार के पटाखे (जवलानशील पदार्थ)भारी मात्रा में लेकर यात्रा करते पाए जाने पर । मौके पर ही कार्रवाई करते हुए विफोटक सामग्री के साथ विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया । रेलवे पोस्ट फर्रुखाबाद द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1546 / 23 अंतर्गत धारा 164 रेलवे एक्ट बनाम विमल कुमार पंजीकृत किया गया जप्त फटाखे की कीमत करीबन 2500 है ।
- Advertisement -



