
NOW HINDUSTAN मंगलवार की शाम 5 बजे के आसपास मोतीसगर पारा में एक युवक द्वारा दो लोगों पर तलवार से हमला किया गया । जिसमें एक युवक को चोट आई है । पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उनका मुलाहिजा करवाया। घायल युवक ने बताया कि जिसने उन पर हमला किया वह आदतन बदमाश है और हमेशा हाथों में तलवार आदि लेकर घूमता रहता है लोगों को डराता धमकता है मामूली सी बात पर हुई इस विवाद का परिणाम बहुत ही गंभीर भी हो सकता था। वही बस्ती के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- Advertisement -


