
NOW HINDUSTAN कोरबा कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में गेवरा-एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में एक जबरदस्त हादसा घटित हुआ हैं। बताया जा रहा हैं की खदान के गेवरा कोल परियोजना के भीतर खड़ी 240 टन वजनी डंपर में अचानक आग उठने लगी। वाहन के वाॅयर में शाॅर्ट सर्किट को डंपर में आग लगने का कारण बताया जा रहा हैं। आगजनी की उक्त घटित घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। समय पर दमकल वाहन के घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण डंपर धू-धू कर जलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में डंपर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिसके कारण प्रबंधन को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है । इससे पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है एसईसीएल प्रबंधन सुरक्षा को लेकर सिर्फ खाना पूर्ति करता आ रहा है ।
- Advertisement -


