NOW HINDUSTAN कोरबा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 15 नवंबर को जिला कोरबा प्रवास पर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री के जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्टेड पॉइंट निर्धारित किये हैं।
15 नवंबर को घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री का आम सभा कार्यक्रम प्रस्तावित होने से सुभाष चौक से घंटाघर चौक, मुण्डापार हेलीपैड एवं महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सभी बदले हुए मार्ग पर आना जाना करेंगे ।
केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास को लेकर भाजपाई भी अपनी तैयारी में जुड़े हुए हैं

