37 हाथियों का दल ग्राम गुरमा पहुंच फसलों को किया तहस-नहस…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है । एक बार फिर  कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में 37 हाथियों का दल एक बार फिर धरमजयगढ़ क्षेत्र से पहुंच गया हैं। अर्ध रात्रि को अचानक आ धमके हाथियों के इस दल ने रेंज के ग्राम गुरमा में उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में फसल को रौंद तहस-नहस कर दिया हैं। फसल रौंदने के बाद हाथियों का दल जंगल पहुंचा और वहां डेरा जमा दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने से विभाग सतर्क हो गया है। ग्राम गुरमा तथा आसपास के ग्राम में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं अत: इससे दूरी बनाए रखने किसी भी हालत में हाथियों को देखने की चेष्टा न करें।
इस बीच सरगुजा जिले से भी एक लोनर हाथी की आमद केंदई रेंज में हुई है। रात में पहुंचे लोनर हाथी ने रेंज के अरसिया गांव में उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों के फसल को मटियामेट कर दिया। वन विभाग का अमला सूचना मिलने पर ग्राम अरसिया पहुंचकर लोनर हाथी द्वारा किये गए नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया हैं। 60 हाथियों का दल कोरबी सर्किल में पहले से डेरा डाला हुआ है। हाथियों का यह दल फिलहाल शांत हैं लेकिन संभावना को देखते हुए वन विभाग हाथियों की लगातार निगरानी में जुटा हुआ हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article