विधानसभा चुनाव संपन्न कराने वाहनों अधिग्रहण करने से अधिकांश मार्गों पर 18 नवंबर तक नहीं चल पाएंगी यात्री बसें….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा  कोरबा जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया है। इसमें बसों के साथ-साथ मेटाडोर से लेकर स्कूलों में चलने वाले वाहन के अतिरिक्त पब्लिक सेक्टर व निजी क्षेत्र से संबंधित वाहन शामिल हैं। इस कार्यवाही से खासतौर पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आधारित लोगों को अपने गंतव्य के लिए समस्या हो रही है। ऐसे में कम से कम उन्हें 18 नवंबर तक यात्रा संबंधी कार्यक्रम टालने होंगे।
इस संदर्भ में प्रशासन के द्वारा लगातार आम जन को जानकारी दी जाती रही है। बताया गया था कि 14 नवंबर से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि नियत कार्यक्रम के अंतर्गत चुनावी कामकाज के मामले में सहूलियत हो। कोरबा से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली अधिकांश यात्री गाडिय़ों का अधिग्रहण इस कड़ी में कर लिया गया है। वर्तमान में बहुत कम संख्या में वाहन बचे हैं जिनमें असुविधा के बीच लोगों के सफर करना पड़ रहा है।
जिले में चार विधानसभा सीटों के लिए संपन्न हो रहे विधानसभा चुनाव हेतु 1081 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक-एक केंद्र के लिए सुरक्षा बल सहित 6 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक-एक वाहन में निर्धारित रुट्स के हिसाब से कर्मियों को तैनात किया गया है। इस लिहाज से उनकी व्यवस्था की गई। प्रशासन ने कामकाज को सुचारू रूप से संपन्न कराने स्कूल और कॉलेज की बसों का अधिग्रहण भी किया है। इसके अलावा एसईसीएल, एनटीपीसी, बालको और सीएसईबी में उपयोग आने वाले वाहनों को भी अधिग्रहित किया गया है।
इस लिहाज से शैक्षणिक संस्थानों में मतदान दिवस को लेकर अवकाश भी घोषित किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article