NOW HINDUSTAN. 17 नवंबर से शुरू हुआ पूर्वांचल के लोगों के आस्था का महापर्व छठ में आज अस्तांचल सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। छठ पर्व को लेकर जिले में वैसे तो काफी उत्साह देखने को मिला । जिले के विभिन्न घाट में भी काफी रौनक नजर आई । जिसमे डेंगू नाला , हसदेव नदी सर्वमंगला मंदिर, एसईसीएल शिव मंदिर , बालकों में शाम होते ही छठ व्रत अनुसरण करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती चली गई ।

48 घंटे तक चलने वाले इस व्रत में अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है ।इसके बाद उगते सूर्य को अर्थ देकर व्रत को पूर्ण करने की प्रथा है । कोरबा में छठ घाट में अस्तांचल सूर्य को अज दिया गया। आइए देखते हैं शहरों के प्रमुख छठ घाटों की झलक


