
NOW HINDUSTAN मंगलवार की दोपहर कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के पंप हाउस कॉलोनी के एक घर में गैस सिलेंडर फट गया है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल कर्मचारी के घर यह हादसा हुआ है।
- Advertisement -

घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुचे । और घर मे लगी आग पर काबू पाया । सिलेंडर में आग कैसे लगी पुलिस जांच कर रही है । इस घटना में किसी को चोटें नही आई है ।


