
NOW HINDUSTAN विधानसभा चुनाव 2023 के आचार सहिंता के दौरान जिला पुलिस विभाग ने अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे समानों की की जप्ती की है । ऐसा माना जा रहा था कि चुनाव के समय इन सामानों और नगदी को चुनाव प्रभावित करने के लिए वितरण किया जा सकता था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना चौकिया में सघन कार्यवाही करते हुए विभिन्न चेक पोस्ट में लगभग 70 लख रुपए नगद व 70 से 80 लख रुपए के सोने चांदी के सामानों की जपती की गई है इसके साथ ही आचार संहिता के दौरान कुछ लोगों का जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है। हथियार लेकर घूम रहे लोगों पर भी कार्यवाही की गई है ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो सके।
- Advertisement -


