तालाब में डूबे दो बच्चे की गोताखोर की मदद से की जा रही तलाश

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र थान्तर्गत ग्राम रामपुर के पास चकचकवा पहाड़ी के पीछे बायपास सड़क के पास बने तालाब में दो बच्चों के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे दोनों बच्चों की तलाश की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी दो बच्चे घर में बिना बताए बायपास में बने तालाब में नहाने गए हुए थे।
बताया जा रहा हैं की दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब गहरा होने से उसमें डूबने लगे तभी वहां पर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों बच्चो को डूबते देख आसपास में लोगों की जानकारी दी। लोगों ने कटघोरा थाना व डायल 112 को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व गोताखोरों की मदद से दोनों डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों बच्चों के कपड़े भी तालाब के बाहर रखे हुए है। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव ने जिले से एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाया है।
जानकारी के अनुसार तालाब में नहाने गए दोनों बच्चें एक ही घर के हैं। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 13 साल बताई जा रही हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा कि दोनों बच्चे घर पर बिना बताए नहाने तालाब पहुंचे थे। बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर ही पड़े हैं। कुछ बच्चों ने डूबते बच्चों को देख लोगों को जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article