हाथियों ने लगभग एक दर्जन मवेशियों को उतारा मौत के घाट-कई घायल , घटना में किसानों को उठानी पड़ी भारी क्षति….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों के झुंड ने एक बार फिर लगभग एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली। बताया जा रहा हैं की मवेशियों को गांव के बाहर खूंटे में बांधा गया था। घटना में मवेशी मालिकों को भारी क्षति हुई है। वन विभाग की टीम वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र में सिरमिना सर्किल के ग्राम बगाही पारा में घटित हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रतिदिन की तरह गांव के बाहर खूंटे में मवेशियों को बांधा हुआ था। देर रात ग्रामीणों को हाथियों की चिंघाड़ के साथ मवेशियों के रंभाने की आवाज सुनाई दी। उन्हें हाथी के हमले का आभास तो हो गया, लेकिन ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने हिम्मत नहीं जुटा सके। वे अपने घरों में ही पूरी रात दुबके रहे। जब सुबह होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए, मौके पर मृत और घायल मवेशी इधर उधर पड़े हुए थे। हाथियों ने करीब एक दर्जन मवेशियों की जान ले ली थी। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। वन हमले ने हाथी से हमले में मवेशियों की मौत का प्रकरण तैयार करना शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी के साथ खदेड़ने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article