अंचल के श्याम मंदिर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मदिवस….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN.  कोरबा अंचल के मिशन मार्ग में स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम बाबा के जन्मउत्सव के कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक बड़ी धूमधाम मनाया गया। श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया के नेतृत्व में अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए।
श्याम मित्र मंडल समिति कोरबा के अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए बताया डीडीएम मार्ग में निवासरत इस कार्यक्रम के प्रायोजक विजय कुमार, विनय कुमार अग्रवाल (कुदमुरा वाले) के निवास से प्रातः 9 बजे श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली जिसमे करीब 300 भक्तो ने निशान उठाया, विजय कुमार, विनय कुमार अग्रवाल (कुदमुरा वाले) के द्वारा सभी सम्मिलित भक्तो के लिये जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी। यह निशान यात्रा लगभग 10:30 बजे श्याम मंदिर पहुंची।
कोरबा अंचल के श्याम भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल के द्वारा अनेक भव्य कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। इस कड़ी में 51 किलो काजू कतली का केक बनवाया गया। जिसे रात्रि में श्याम बाबा के जन्म उत्सव के अवसर पर वरिष्ठ श्याम बाबा के भक्त और श्याम मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा काटा गया।
इसी कड़ी में श्याम बाबा का भक्ति भजन कोलकाता और खरसिया से आए कलाकारों ने गा कर श्याम बाबा के दरबार में चार चांद लगा दिए। श्याम बाबा के मंदिर में श्याम बाबा के जन्मोत्सव में पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारा का कार्यक्रम विशेष तौर पर रखा गया। यह भंडारा रात्रि लगभग 1:00 बजे तक चला और भजन कीर्तन अर्ध रात्रि तक होता रहा। कार्यक्रम के अंत में श्याम बाबा मित्र मंडल का अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया और अन्य सदस्यों ने सभी भक्तो का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article