लोगो के द्वारा पीटने के डर से ट्रेलर चालक रेलवे ट्रेक के बीचों-बीच वाहन को खड़ी कर हुआ फरार,l कोल परिवहन का काम हो रहा बाधित…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल के हृदय स्थल सीएसईबी चौकी अंतर्गत टी.पी. नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों के द्वारा मारे जाने के डर से ट्रेलर चालक वाहन को टी.पी. नगर स्थित रेलवे फाटक के बीचों-बीच खड़ा करके भाग गया, जिससे रेलवे ट्रेक पर कोयला परिवहन का काम प्रभावित रहा। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को खोज निकाला जिसके बाद ट्रेलर को रेलवे ट्रेक से हटाया तब जाकर कोल परिवहन का काम पुनः शुरु हो सका।

- Advertisement -

Share this Article