स्काउट निखिल साहू को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के कुसमुंडा बीकन स्कूल में अध्ययनरत स्काउट निखिल साहू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। निखिल साहू ने राष्ट्रपति सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन क्लीयर किया है और राष्ट्रपति पुरस्कार की पात्रता हासिल की हैं। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा पिछले दिनों इस आशय का परिणाम जारी किया गया।
कुसमुंडा बीकन स्कूल में अध्ययनरत रहने के दौरान निखिल साहू ने स्काउट के रूप में भारत स्काउट्स व गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार जांच शिविर में भाग लिया था। इसके पहले निखिल ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त किया था। निखिल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई गतिविधियों में भागीदारी की हैं। वर्तमान में निखिल द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन का कोर्स किया जा रहा हैं।

- Advertisement -

 

Share this Article