बस्तीवासियों ने चादर और कंबल ढंककर बचाई अधेड़ की जान,रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मची अफरा-तफरी…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले के सीतामणी स्थित रेलवे स्टेशन क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों ने एक सायकल सवार अधेड़ पर हमला कर दिया। रोजी-रोटी की तलाश कर घर लौट रहे अधेड़ की जान बस्तीवासियों ने चादर और कंबल से ढंककर बचाई, फिर भी वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया है।
कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत इमलीडुग्गू रेलवे स्टेशन के समीप मधु दास निवास करता है। वह रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। प्रतिदिन की तरह मधु दास कार्य की तलाश में शहर की ओर आया हुआ था। जहां काम नहीं मिलने पर निराश होकर साइकिल से घर की ओर लौट रहा था। वह बस्ती में पहुंचा ही था की इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां से जान बचाने अधेड़ चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर बस्तीवासी भी अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने मधुमक्खियों के बीच घिरे अधेड़ को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके लिए अधेड़ को चादर और कंबल से ढंक दिया। किसी तरह पानी का छिड़काव कर मधुमक्खियां को भगाया गया। तब तक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में मधुमक्खियों का छत्ता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article