बस में बैठकर 5 साल का बच्चा पहुंच कोरबा, परिजनों की की जा रही तलाश….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. बनारस से बालकों चलने वाली बस में बैठकर एक 5 साल का बच्चा कोरबा पहुंच गया सुबह-सुबह जब बस स्टैंड में उसे अकेला देखा गया तो वहां मौजूद ऑटो चालकों ने बच्चे से पूछताछ की और जब उस बच्चे  ने बताया कि वह अकेला है तब इसकी सूचना ऑटो चालकों ने तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी । पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वो बनारस का रहने वाला है और बस में बैठकर कोरबा आ गया है पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दी और चाइल्ड लाइन ने इसकी सूचना वाराणसी चाइल्ड लाइन टीम को दी ताकि बच्चों के परिजनों की तलाश की जा सके और बच्चे को सकुशल उन तक पहुंचा जा सके।

- Advertisement -

Share this Article