बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर जगमगाया माँ सर्वमंगला तट, हसदेव महाआरती में उमड़ी आस्था का सैलाब, 11000 दीपों से जगमगा उठी हसदेव नदी…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा: देव दीपावली का उजियारा ऊर्जानगरी में ऐसा फैला कि बनारस की तर्ज पर दीपों की रौशनी से सर्वमंगला हसदेव नदी तट जगमगा उठा। हिन्दू क्रान्ति सेना द्वारा आयोजित हसदेव महाआरती पर सर्वमंगला तट के दोनों ओर आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने 11 हजार दीप जलाए 2100 दीपदान से नदी जगमगा उठी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं के पैर थिरकते रहे। जमकर आतिशबाजी से सतरंगी आसमान आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर नदी तट पर आस्था, भक्ति और उल्लास का संगम देखते ही बन रहा था। गंगा मैया और प्रभु श्रीराम के जयकारों से तट गुंजायमान होता रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

 

हिंदू क्रांति सेना द्वारा लोगों को सनातन संस्कृति की प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए देव दीपावली के विशेष महत्व बताने और नदियों की महत्ता बताने के अलावा उनके संरक्षण के लिए हसदेव महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बनारस से आए पंडितों ने हसदेव महाआरती कराई। मंत्रोपच्चार करने वाले पंडितों के साथ ही शहर भर के हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठन और आमजन महाआरती का साक्षी बने। हसदेव महाआरती में मुख्य आकर्षण का केन्द्र 11 हजार दीपों का प्रज्जवलन व 2100 दीपदान रहा। 51 लीटर दूध से नदी का दुग्धाभिषेक किया गया। 51 मीटर चुनरी भेंट की गई। बनारस के पंडितों द्वारा महाआरती कराई गई। भव्य आतिशबाजी, साउंड, लाइट्स शो, लेजर लाइट्स शो, भजन संध्या, पुष्प वर्षा के अलावा ­ब्राम्हणों के शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती में शामिल होने के लिए शहरी क्षेत्र के साथ उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वमंगला चौक से लेकर राताखार बाइपास मार्ग और पावर हाउस रोड में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस द्वारा रूट चार्ट तय करने के बाद भी घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

हसदेव महाआरती का आयोजन करने वाले राहुल चौधरी और उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने पर सभी कोरबा वाशियो का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article