जाम सड़क को देखकर जिला पुलिस अधीक्षक स्वयं उतरे जाम खुलवाने…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के पुलिस अधिकारी सख्त कार्यवाही करने लगे हैं। कड़े तेवर के लिए पहचाने जाने वाले कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला भी एक्शन में दिखें, जब वे कटघोरा थाना में समीक्षा बैठक लेने विभागीय वाहन में जा रहे थे तब बालकोनगर के परसाभाठा बाजार के पास रिंग रोड पर भारी वाहनों की वजह से जाम लगा था। सड़क के दोनों दिशाओं में भारी वाहनों की लंबी कतार मिली।
स्कूल बसें व अन्य चार पहिया वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि कई घंटे से जाम लगा है, जहां से मुश्किल से दोपहिया वाहनों की आवा-जाही हो पा रही है। जाम की वजह कुछ वाहनों चालकों की मनमानी बताई गई। उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला पुलिस का डंडा लेकर स्वयं सड़क पर उतरे और ऐसे वाहनों तक जाने लगे जिनके कारण जाम लगा था।
उनके पीछे-पीछे बालको के गार्ड दौड़े। आगे पहुंचने पर बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों को देखते ही जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के तेवर सख्त हो गए, उन्होंने वाहनों पर लाठी बरसा दी। ऐसे वाहनों की जब्ती व कार्रवाई कराई गई। वहीं वे सड़क पर अव्यवस्था के लिए बालको प्रबंधन पर भी भड़के। मौके पर किसी अधिकारी के नहीं होने पर उन्होंने फोन लगाकर बालको प्रबंधन को जमकर फटकारते हुए व्यवस्था सुधारने की नसीहत दे डाली। इसके बाद बालको थाना की पुलिस टीम व बालको के सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article