कुसमुंडा थाना में भू-विस्थापितों एवं ठेका कम्पनी के लोगों के बीच हुआ जमकर हंगामा * एक भू -विस्थापित को पीटने के बाद मामला हुआ उग्र….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत कुसमुंडा परियोजना खदान में कार्यरत ठेका कंपनी एमपीटी के कर्मचारियों और भू-विस्थापितों के बीच पुराने बात को लेकर मामला तूल पकड़ने के बात बताई जा रही हैं। बताया जा रहा हैं की गाली-गलौच, मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष थाना पहुंचे तो वहां थाना के भीतर टीआई और पुलिस कर्मियों के सामने ही भू-विस्थापित को जमकर पीटा गया। इसके बाद भू-विस्थापित भी उग्र हो गए और थाना में ही दोनों पक्षों में जमकर बवाल मचा। घटना के बाद से क्षेत्र तनाव व्याप्त है और पुलिस हालात को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत एमपीटी कंपनी में रोजगार के लिए प्रदर्शन के दौरान मैनेजर के द्वारा एक भू-विस्थापित के साथ गाली-गलौच कर अभद्रता की गई। जातिगत गाली देने से भू-विस्थापित नाराज हो गए और वहीं मारपीट हुई। इसके बाद शिकायत लेकर कुसमुंडा थाना 200-300 की संख्या में भू-विस्थापित पहुंच गए। यहां थाना प्रभारी ने अपने कक्ष में 5 भू-विस्थापितों व 15 से 20 की संख्या में ठेका कंपनी के लोगों को बुलाया। बताया जा रहा हैं की थानेदार के सामने ही बहस बढ़ गई और गोविंदा सारथी नामक भू-विस्थापित के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बाहर यह खबर जैसे ही आम हुई, भू-विस्थापित उग्र हो गए और उन्होंने भी ठेका कंपनी के लोगों के साथ मारपीट किया की। इस दौरान थाना में बवाल मचा हुआ है और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव है।
बताया जा रहा है कि मामला खदान के भीतर से जुड़ा हुआ है। एक पक्ष डीजल चोरी में संलिप्त होने का आरोप लगा रहा है तो दूसरे पक्ष का कहना है कि कुछ संबंधित भू-विस्थापितों के द्वारा कंपनी से वसूली मांगी जा रही थी और वसूली न देने पर परेशान किया जा रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी में भू-विस्थापित लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर खुद ही थाना पहुंच गए। इस तरह पुरानी बातों को लेकर विवाद जब तूल पकड़ा तो आज थाना में बवाल मच गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article