एक सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना , अलमारी में रखी नकदी सहित गहनों की चोरी , बेटे के घर गए हुए थे दंपती

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के रामपुर थाना अंतर्गत एम.पी. नगर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की अलमारी में रखे 3 लाख नगदी सहित लाखों रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य पॉश कालोनी के सूने मकान को निशाना बना रहे हैं। एम.पी. नगर में राजकिशोर चौरसिया अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पति-पत्नी शहर में रहने वाले अपने बेटे के घर गए हुए थे। वे रात अधिक हो जाने के कारण बेटे के घर ही ठहरे थे।
सुबह राजकिशोर चौरसिया ​​​​​​अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौटे तो मकान में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारे सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा पड़ा था। मकान में ताला तोड़कर घुसे शातिर चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर को खंगाला था। चोरों ने अलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे तीन लाख रुपए नगदी के अलावा सोने की तीन नग अंगूठी, दो नग नथ, चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण चोरी किये है।
दपंति ने चोरी की सूचना अपने बेटे को दी। जिसके बाद रामपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दरवाजे में लगे ताले को तोड़े जाने का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
पॉश कालोनी में हुई चोरी के मामले को सुलझाने पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। जब मास्टर सुनील गुप्ता ने बाघा के रस्सी ढीले किए तो वह समीप ही स्थित अटल आवास तक जा पहुंचा। जिससे संभावना जताई जा रही है कि चोरी की वारदात को क्षेत्र के ही असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया होगा या फिर इस रास्ते से भागे होंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article