पशु तस्करी मामले में 4 लोगों पर पुलिस ने किया अपराध दर्ज.

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की ग्रामीण रास्ते से मवेशियों को हकाल कर बूचड़खाने ले जाने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं की इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।
गौ सेवक अनिल चौरसिया ने बताया आरोप लगाते हुए बताया कि रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम केसला के रास्ते पशु तस्करों के द्वारा बूढ़े व जवान किस्म के 35 मवेशियों को मारते-पीटते, हकालते हुए भूखे-प्यासे लेकर पत्थलगांव के रास्ते बूचड़खाना ले जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। रजगामार पुलिस ने गौसेवक दिलीप यादव की सूचना पर ग्राम केसला मार्ग में पहुंचकर मवेशियों को ले जा रहे लोगों से पूछताछ की। पत्थलगांव के रास्ते इन्हें बूचड़खाना ले जाने की जानकारी मिलने और अनिल चौरसिया के द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
जानकारी के अनुसार मौके पर गौ सेवक मनोज साव, अरुण शर्मा, होमेश, लक्ष्मी श्रीवास, सुनील चौरसिया, बाल्मीकि यादव, सत्यम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर रजगामार चौकी प्रभारी राकेश सिंह के द्वारा दिलीप यादव की रिपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 व 10 के तहत मवेशियों को ले जा रहे 4 लोगो के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया हैं। मवेशियों को देखरेख के लिए स्थानीय गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गौ सेवक अनिल चौरसिया ने त्वरित संज्ञान में लेकर की गई कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रशासन और रजगामार चौकी प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह लोग वाकई में मवेशियों को बूचड़खाने लेकर जा रहे थे या फिर बाजारों में जो खरीदी बिक्री करने का काम करते हैं जो एक बाजार से दूसरे बाजार जानवरों को लेकर आना-जाना करते हैं यह वह लोग हैं इसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए ना कि किस दबाव में या अन्य सूचनाओं पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इसके पहले भी इस प्रकार के लोग रजगामार क्षेत्र में पकड़े गए हैं जो बाजारों में जाकर मवेशी बेचने और खरीदने का काम करते हैं उन्हें भी मवेशी तस्करी के नाम पर पकड़ा गया था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article