पेड़ गिरने से विद्युत खंभा हुआ क्षतिग्रस्त-आपूर्ति हुई बाधित….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के कारण जहां बेमौसम बारिश हुई, वहींं कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
इसी कड़ी में वनांचल क्षेत्र अंतर्गत गिरे पेड़ की जद में चार विद्युत खंभे आ गए, जिनके सुधार कार्य में विद्युत अमला जुटा हुआ है। कोरबा सीमावर्ती क्षेत्र मोरगा से 2 किलोमीटर दूर एक विशाल वृक्ष के गिर जाने से बिजली के चार खंभे धराशायी हो गए हैं। बिजली के खंभों के गिर जाने से क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लाइनमैन को दी है। लाइनमैन ने बताया कि पोड़ी सब स्टेशन में जानकारी दे गई है। बिजली गुल होने से पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। शासकीय कार्यालय, पेट्रोल पंप, बैंक सहित अन्य जगहों पर काम काज ठप्प हो गया है।

- Advertisement -

Share this Article