बालको क्षेत्र में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति बरती जा रही उदासीनता से जनता त्रस्त हैं….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। बालकोनगर से रिस्दा जाने वाले रास्ते पर नाली की सफाई नहीं करने से उत्पन्न संकट ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि उन्होंने पानी बहाने के लिए सड़क काट डाली। मौजूदा स्थिति में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और आवाजाही करने वाला वर्ग दिक्कतों में है।
बताया गया कि काफी समय से इस मार्ग पर समस्याएं थी। सड़क के एक तरफ गंदे पानी का जमावड़ा बना हुआ था। यह क्षेत्र बालको के हिस्से का बताया गया। मामले की जानकारी होने पर किसी ने इस तरफ सुध नहीं ली। मौसम परिवर्तन होने पर जल जमाव से संभावित खतरों को लेकर लोग डरे हुए थे। ऐसे में डेंगू सहित दूसरी बीमारियों के फैलने की चुनौतियां थी। आसपास में लगातार सामने आ रहे मामलों ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया। प्राथमिक रूप से निवासियों ने इस बारे में बालकोनगर जोन के कमिश्रर के अलावा डॉयल 1100 को सूचना दी। इन सबके बावजूद नाली में जमा पानी की निकासी के लिए कोई जतन नहीं किये गए। बताया गया कि लगातार उपेक्षा का रूख बने होने से तंग आकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम को जवाब देते हुए बालको-रिस्दा मार्ग पर सड़क के बीच का हिस्सा काट दिया। अब यहां से न केवल गंदा पानी बाहर निकल रहा है बल्कि ज्यादा होने के चक्कर में वह पूरी सड़क पर फैल रहा है। इसके नतीजन 24 घंटे व्यस्त आवाजाही वाले इस मार्ग पर कई तरह की परेशानियां पेश आ रही है। चूंकि कोरबा से बालकोनगर को जाने वाला मुख्य रास्ता प्रदूषण की मार झेल रहा है ऐसे में लोगों की बहुत बड़ी संख्या विकल्प के रूप में रेलवे क्रासिंग के बगल वाले रास्ते का प्रयोग कर रही है। वर्तमान में जिस तरह की मुश्किलें यहां बनी है उससे हर कोई सोच रहा है कि आखिर जनता को सुविधा देने वाला तंत्र आखिर कब जिम्मेदार बनेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article