
NOW HINDUSTAN 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है जिसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह का माहौल बना हुआ है कोरबा में भी अयोध्या धाम से आए हुए अक्षत कलश को संपूर्ण क्षेत्र में वितरण करने को लेकर तैयारी की गई है मंगलवार को गायत्री मंदिर सीएसईबी चौक से अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा से पूर्व पूरे विधि विधान से और कलश की पूजा अर्चना की गई इस मौके पर बड़ी संख्या में राम भक्त गायत्री मंदिर में मौजूद रहे
- Advertisement -


