सड़ी-गली हालत में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार पिता चैतराम धनवार उम्र 55 वर्ष का एस व्ही पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगा मेंन रोड समीप सड़ी-गली हालत में लाश आने-जाने वालों ने देखा जिसकी ग्राम नेवसा के कोटवार को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पहुंचे और तत्काल हरदी बाजार थाना में सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी जहां लाश की हालत को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सहित थाना हरदी बाजार के स्टाफ के द्वारा जांच किया गया। बताया जा रहा है कि वह अकेले लाठी के सहारा लेकर इधर-उधर घूमता रहता था। दो दिनों से नेवसा एस व्ही पावर प्लांट के समीप सड़क किनारे आने जाने वालों को बदबू आ रही थी, किसी जानवर के मृत होने आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल पुलिस टीम के द्वारा जांच पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

- Advertisement -

Share this Article