नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला आया सामने, चार गिरफ्तार ….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूद गए। कूदे शख्स के हाथ में एक गैस कंटनर भी था, जिससे गैस रिसी और संसद में धुंआ होता देखा गया। कूदे शख्स को सांसदों ने पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा में चूक और हंगामें के बीच सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आज बुधवार 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन ही नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगा दी। इन दो शख्स में से एक के हाथ में एग गैस कंटेनर भी था, जिससे गैस रिसने के कारण सदन में धुंआ होता हुआ दिखाई दिया है। यह सदन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है, क्योंकि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सीधे सदन में कूदे थे। सदन में कूदने के बाद ये शख्स टेबलों पर यहां-वहां भागते नजर आए, जिन्हें बाद में सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इस घटना को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कौन हैं ये शख्स बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताने वाले दोनों लोग लोकसभा में विजिटर पास लेकर घुसे थे। उनमें से एक का नाम सागर बताया गया है। इन दोनों के पास सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास होने की बात कही जा रही है। सांसद दानिश का कहना था कि दोनों ही शख्स मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया था और फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। यह सदन की सुरक्षा में गंभीर चूक इसलिए भी है क्योंकि आज ही के दिन 2001 में संसद भवन में हुए आतंकी हमले की बरसी मनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article