
NOW HINDUSTAN मानिकपुर चौकी क्षेत्र में कुछ माह पूर्व पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ कर पुलिस जेल दाखिल करने ले जा रही थी । इसी बीच एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद भिलाई के स्मृति नगर से गिरफ्तार कर वापस कोरबा लेकर आ गई है। आरोपी कोरबा से सीधा भिलाई नगर पहुंच गया था मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से फिर से जेल दाखिल कर दिया गया है । फरार आरोपी को पकड़ने में जो जानकारी सामने आ रही है उसमें मानिकपुर चौकी में पदस्थ दो आरक्षक व नगर सेना के सैनिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
- Advertisement -


