आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया जुआ और शराब का अड्डा,सहायिका और बच्चों को खतरा….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा के इंदिरा नगर बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर को जुआड़ियों और शराबियों ने अपने मनोरंजन का अड्डा बना रखा है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्रारम्भ होने से पहले सुबह के वक्त और संचालन बंद होने के बाद दोपहर से शाम रात तक जुआड़ियों और शराबियों का अड्डा बन जाता है। शराब पीने के बाद शीशियों को इधर-उधर फेंक देते हैं और फोड़ भी देते हैं। सुबह आने पर सहायिका को शराबियों द्वारा छोड़े गए कचरे को साफ करने की मजबूरी रहती है। टूटे हुए शीशियों के कांच से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों को चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। यह कोई एक दिन की बात नहीं बल्कि हर दिन की समस्या है। इस बारे में मौखिक तौर पर विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है और संबंधित लोगों को ऐसा करने के लिए बार-बार आग्रह भी किया गया है लेकिन कोई मानता नहीं। यहां तक की आंगनवाड़ी केंद्र के मुख्य गेट में लगे ताला को तोड़कर शराबी और जुआरी अपनी मनमानी पर उतारू हो गए हैं। कई बार में गेट का ताला बदला जा चुका है। स्थानीय पुलिस की गश्त भी इस क्षेत्र में नहीं होती और अगर होती भी है तो कोई सख्त कार्रवाई और सख्त हिदायत के अभाव में मनमानी बढ़ी हुई है। जुआरी और शराबियों को ऐसा लगता है कि पुलिस हमारा क्या कर लेगी और हम अपने मन का करेंगे कोई हमारा क्या बिगाड़ लेगा। आंगनबाड़ीकार्यकर्ता और सहायिका को अपना काम करना होता है लेकिन जिस तरह के हालात यहां निर्मित कर दिए जाते हैं उससे काफी मानसिक तकलीफ हो रही है। इतना ही नहीं किसी ने यहां पर मरा हुआ कुत्ते का बच्चा भी फेंक दिया है। स्थानीय लोगों के द्वारा भी इस बात की मांग की जाती रही है कि आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में इस तरह की गतिविधियां और जुआ व शराबखोरी पर रोक लगना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article