कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को भारी वाहन पर प्रतिबंध लगाने लिखा पत्र…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है की बालको से हजारों की तादात में प्रतिदिन भारी वाहनों से राख और कोल परिवहन किया जाता है, उक्त मार्गो पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हादसे बढ़ रहे है। स्कूल, कॉलेज के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
श्री देवांगन ने कोरबा कलेक्टर को कहा है की भारी वाहनों पर नो एंट्री जल्द से जल्द लगाए। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक राखड़ और कोयले के परिवहन पर प्रतिबंध लगाए। इसके अलावा एनजीटी की नई गाइडलाइन के मुताबिक राख का परिवहन कैप्सूल वाहनों से हो, ताकि सड़कों पर डस्ट की समस्या कम हो। राखड़ परिवहन के लिए प्रतिदिन मात्रा भी तय हो।
* बालको प्रबंधन 6 महीने में बनाए अपने लिए अलग सड़क
कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है की बालको प्रबंधन अपने कोल और राखड़ परिवहन के लिए 6 महीने के भीतर अलग सड़क का निर्माण कराएं। हर साल ध्यानचंद चौक से रिसदी तक सड़क खराब हो रही है। आने वाले दिनों में बालको का विस्तार होना है, इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जायगा। इसलिए अभी से वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरुरत है।
* कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग जल्द पूरा कराएं
विधायक श्री देवांगन ने कलेक्टर को कुसमुंडा से इमलीछापर मार्ग को जल्द पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया है। विधायक ने पत्र में लिखा है की सड़क का काम विलंब से चल रहा है, इससे जाम और लोगों को परेशानी हो रही है। नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article