किसान मोर्चा व जिला भाजपा द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में कांग्रेस सांसद व राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का किया गया पुतला दहन …

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN भारत देश के 14 वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के विरुद्ध टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कॉंग्रेस साँसद राहुल गाँधी द्वारा वीडियो बनाकर उपराष्ट्रपति जी का मजाक बनाये जाने के विरोध में भाजपा जिला एवं किसान मोर्चा कोरबा द्वारा आज स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर चौक में सांसद राहुल गाँधी का पुतला दहन किया गया। “राहुल गांधी शर्म करो” के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस अवसर पर भाजपा नेता जोगेश लांबा ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है ,इससे पहले भी कॉंग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया है। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ने कहा कि कॉंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है, उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी माँगनी चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, लक्ष्मी श्रीवास, सुमन सोनी, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे, दिनेश वैष्णव, हेमलाल झारिया, राजू गुप्ता, पंकज सोनी, सरजू अजय, संजू देवी राजपूत, राजेश लहरे, संजय कुर्मवंशी, लक्ष्मण श्रीवास, संजीव शर्मा, शिव चंदेल, मंजू सिंह, रमा मिरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, राम अवतार पटेल, चंदन सिंह, तृप्ति सरकार, चंद्रभूषण झा, राजेश सोनी, प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरिराम साहू, दीनदयाल पटेल, संजय कुमार पटेल, पार्षद गणों में चंद्रलोक सिंह, सुफल दास महंत, गोलू पांडे, नारायण दास महंत, पुराइन बाई, कृष्णा यादव, गौरव मिश्रा, बृजेश यादव, मनोज साहू, विवेक राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article