सांसदों के निलंबन का कोरबा जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टी पी नगर चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर 141 सांसदों के निलंबन पर विरोध जताया । इस मौके पर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि यह अलोकतांत्रिक कार्य है । सांसदों की आवाज दबाने का काम है ।

- Advertisement -

निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने भी सांसदों के निलंबन को गलत बताया और कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है।

इस अवसर पर पूर्व सभापति संतोष राठौर , मुकेश राठौर , विकास सिंह  कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान, पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, एल्डर मेंन सनत दास दीवान, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के सदस्य मौजूद रहे ।

Share this Article