मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न , 9 में से 5 पहली बार बने मंत्री…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश में में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उनमे से 5 पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें टंक राम वर्मा, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ पहले 2 विधायक उपमुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं।
राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने पीएएचक्यू, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा हैं की शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल में 13 सदस्यों की जगह है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दो उपमुख्यमंत्री बनने के बाद 9 मंत्री बनाए गए हैं। अभी एक सदस्य की जगह खाली है। 12 सदस्यीय कैबिनेट में अभी 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट में फिलहाल 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा की सरकार में पहली बार 5 विधायक टंक राम वर्मा, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री बने हैं। टंक राम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े और ओपी चौधरी पहली बार चुनाव जीतकर विधायक चुने गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article