कटघोरा वन मंडल में दंतैल हाथी ने फिर रोड किया जाम, परेशान हुए राहगीर

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिलान्तर्गत दंतैल हाथी ने फिर एक बार रोड जाम कर दिया, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीण के साथ ही अन्य लोग भी काफी परेशान है। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे ग्राम कापा-नवापारा के पास एक दंतैल हाथी आ गया। मौके पर वाहनों के आवाजाही के दौरान हाथी सड़क पार नहीं कर पा रहा था।
इस बात की जानकारी मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ और कटघोरा वनमंडालाधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी को सड़क पार कराया। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही रोकी और हाथी को सड़क पार करवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

- Advertisement -

Share this Article