जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा चुनावी समीक्षा बैठक रामपुर में ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा 26 दिसंबर को दोपहर 02 बजे रामपुर, पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधानसभा के लिए चुनावी समीक्षा बैठक आहूत की गई है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि कोरबा ग्रामीण के कटघोरा, रामपुर व पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यगण, वार्ड, जोन व बुथ कमेटी के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस विभाग, प्रकोष्ठ आदि के पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने का आग्रह किया हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

- Advertisement -

Share this Article