कोल इंडिया स्वतंत्र निदेशकगणों का दो-दिवसीय एसईसीएल दौरा हुआ सम्पन्न….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा  कोल इंडिया लिमिटेड से स्वतंत्र निदेशकगण दिनेश सिंह, जी. नागेश्वर राव, बी. राजेश चंदर, पूनंभाई कलाभाई मकवाना, कामेश कांत आचार्य, अरुण कुमार उरांव, घनश्याम सिंह राठौर दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिवस एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर पहुंचे जहां सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल निदेशक मंडल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यालय में निदेशकगणों ने एक समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में एसईसीएल टीम द्वारा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की उत्पादन-उत्पादकता, पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियां, इस वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन, प्रेषण, ओबीआर एवं पहली छमाही के नतीजे, भू-अधिग्रहण, पर्यावरण, सीएसआर, रेल कॉरिडोर, एफ़एमसी आदि विषयों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इससे पहले दौरे के पहले दिन निदेशकगणों द्वारा एसईसीएल की गेवरा एवं कुसमुंडा खदानों में खनन गतिविधियों का जायजा लिया गया। सबसे पहले निदेशकगण गेवरा पहुंचे एवं कोयला खनन गतिविधियों का नज़दीकी से जायजा लिया। खदान में निदेशकगणों द्वारा कोल फेस तक पहुंचकर वर्टीकल रीपर का संचालन एवं किस तरह बिना किसी ब्लास्टिंग के कोयला खनन किया जाता है यह देखा। ओबीआर गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए उन्होनें 42 क्यूबिक मीटर शोवेल एवं 240 टन डंपर का किस प्रकार संचालन किया जाता है इसके बारे में जाना। गेवरा खदान के निरीक्षण से पहले सभी स्वतंत्र निदेशकगणों द्वारा आम्र कानन में वृक्षारोपण किया गया।
गेवरा भ्रमण के पश्चात सभी निदेशकगणों ने कुसमुंडा खदान का दौरा किया तथा व्यू पॉइंट पहुँच कर माइन प्लान के ज़रिए खदान की संचालन गतिविधियों के बारे में जाना। कुसमुंडा टीम द्वारा एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी निदेशकगणों को खदान की उत्पादन-उत्पादकता के बारे में अवगत कराया। दौरे पर एसईसीएल से निदेशक (तकनीकी सह योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन एवं निदेशक (कार्मिक), देबाशीष आचार्या स्वतंत्र निदेशकों के साथ रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article