जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न….

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN कोरबा:- जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा विधानसभा का चुनावी समीक्षा किया गया जिसमें रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने रामपुर में कांग्रेस की जीत का श्रेय रामपुर क्षेत्र के जनता और मतदाताओं को देते हुए कहा कि रामपुर में मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी समाजों का भरपूर समर्थन मिला जिसके तहत मुझे 93647 मत मिले और 22859 मतों से जीत दर्ज करने मे सफलता मिली। कटघोरा के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि चुनाव मे हार-जीत होती है लेकिन चुनाव के परिणाम आने के बाद जिन-जिन कारणों से हार हुई, उन कमियों को आने वाले समय में दूर करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में एक जुटता के साथ जूट जाना होगा।
पाली-तानाखार क्षेत्र से आये वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार महंत ने कहा कि पाली-तानाखार क्षेत्र को कांग्रेस के गण के रूप में जाना जाता है। इसके बावजूद यहां से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा जो दुखद है। चुनाव के दौरान जो जो कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज रहे और विरोध में कार्य किये उनके स्थान पर नये युवा चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


बैठक मे कांग्रेस स्थापना दिवस के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि 28 दिसंबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 138 वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। 28 दिसंबर को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय सहित सभी वार्ड व मतदान केन्द्रों में प्रातः 9 बजे पार्टी का झण्डा फहराते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया जावेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत ने बताया कि कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, कांग्रेस की योजनाएं आदि विषयों पर प्रकाश डाला जाये तथा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों को आंमत्रित किया जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को बेहतर भारत के लिए दान करना है जिसके तहत ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय मे अपना योगदान दे सकेंगे तथा घर-घर जा कर भी कांग्रेसजनो के साथ-साथ आम जनों का योगदान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने आगे बताया कि बेहतर भारत के लिए दान अभियान के तहत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन ने 138रू, 1380रू, एवं 138000 रूपये का योगदान सुनिश्चित किया है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभासिंह तंवर ने बताया कि 28 दिसंबर को पार्टी की 138 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नागपुर में “है तैयार हम“ के तहत मेगा रैली होगी जिसमें देश भर से 5 लाख से अधिक कांग्रेस नेता रैली में भाग लेंगे। कोरबा जिले से भी सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी रैली मे हिस्सा लेने नागपुर जा रहे है।
बैठक मे तनवीर अहमद, समरन सिंह कंवर, तैयन भाई प्रभारी, दौलत राम राठिया, राजू खत्री, अमरनाथ कैवर्त, रश्मि सिंह, संतोष राठौर, लक्ष्मी देवांगन, गोरेलाल यादव, राजेन्द्र तिवारी, दुर्गा महतो, महेन्द्र सिंह चौहान, सीताराम चौहान, बद्री किरण, देवीदयाल सोनी, बसंत चन्द्रा, रोपातिर्की, अनुज जायसवाल, कृपाराम साहू, प्रदीप जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, गीता महंत, रामगोपाल यादव, राकेश पंकज, अमित सिंह, पुष्पा पात्रे, महेन्द्र निर्मलकर, रमेश नवरंग, इकबाल कुरैशी, क्रांति सोनी, द्रोपति तिवारी, श्यामा प्रजापति, मनीषा अग्रवाल, त्रिवेणी मिरी, पुष्पा यादव, मधु सिंह, संजू अग्रवाल, राजेश यादव, कमलेश गर्ग, पवन विश्वकर्मा, आरिफ खान, विनय उपाध्याय, अर्जुन कंवर, फैयाज अंसारी, तारकेवश्वरी मिश्रा, लखन लाल सहिस, रमेश कुमार, चन्द्रहास राठौर, राजकुमार, मनबोध चौहान, रामचरण, लक्ष्मण लहरे, फिरोज अनंत, छतरा जांगडे, आबिद अख्तर, बुद्धेश्वर प्रसाद, व्यास राम साहू, ओंकार महंत, नंद किशोर, अजीत बर्मन, नरोत्तम दास, डॉ. ओम प्रकाश, संतोषी महं, रोशन जायसवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थिति थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article