प्रभु श्री रामचंद्र जी का पैदल चलकर दर्शन करने जा रहे जिले के राम भक्तों का जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया स्वागत….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी का कोरबा जिले से पैदल चलकर दर्शन करने जा रहे हैं राम भक्तों का भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भगवा गमछा एवं श्रीफल देकर स्वागत किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में करोड़ो राम भक्तों के कड़ी संघर्ष के बाद अयोध्या में यह भव्य भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी का मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होगा। अयोध्या जाने वाले राम भक्तों में मुड़ापार निवासी राजेंद्र सिंह राजपूत, नवीन जायसवाल लक्ष्मी नारायण साहू, रेलवे कॉलोनी से तिलेश्वर दुबे, सुरजीत सिंह खत्री चिमनी भट्टा खिलावन दास महंत अमरिया पारा से कृष्णा वैष्णव चिमनी भट्ठा से मनोहर गुप्ता सुरेश गुप्ता शामिल है।

- Advertisement -

Share this Article