
NOW HINDUSTAN पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रोक लगाने निर्देश दिए गए थे , जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रापुसे), अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर (रापुसे), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस की टीम मोहलाईनभाठा में अवैध महुआ शराब बिक्री की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मोहलाईनभाठा में कटघोरा पुलिस के द्वारा कार्यवाही दौरान राय सिंह पिता सजन सिंह गोड उम्र 45 साल साकिन मोहलाईन भाठा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा के कब्जे से अवैध महुआ शराब बिक्री करते पाया गया। उसके कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1600 रूपये, बिक्री रकम 590 रूपये जप्त किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 34 (2), 34 (1) (क) (ख) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सउनि विनोद खाण्डे, आर नंदलाल सारथी, गोपाला महानंद का सराहनीय योगदान रहा।
- Advertisement -


