विधानसभा चुनाव में अथक परिश्रम करने पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले में आयोजित मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के समस्त कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में अथक परिश्रम करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत संभाग प्रभारी जिला प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी द्वारा अभिनंदन पत्र सौंप कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी मंडलों को सशक्त बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से शामिल हुए।
मंत्री श्री देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से कोरबा और कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संगठन ने भी कोरबा को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी देकर कोरबा के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। निश्चित ही मैं कोरबा सहित प्रदेश की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने आम जनता, कार्यकर्ताओं सहित संगठन का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री का बेहतर कार्य और क्षेत्र में अपना नेतृत्व देने के लिए उनका सम्मान किया गया।
मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि के रूप मे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री सुन्दर बंजारे, अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू ने उपस्थित होकर अभिनंदन पत्र ग्रहण किया। समस्त कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संभाग भाजयुमो प्रभारी रितेश मोहरे, सह प्रभारी राजेश बेहरा, जिला भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन, अनूप यादव, जिला पदाधिकारी दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया नवदीप नंदा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपरोक्त समस्त जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article