NOW HINDUSTAN कोरबा “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की इस बार नव वर्ष की शुरुआत हसदेव बचाव अभियान के साथ करेगी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना 07 जनवरी को 2 हजार गाड़ियों के काफिले के साथ हसदेव हरियरपुर कुच करेगी जिसमे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश भर के हजारो कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
इस मौके पर संगठन ने विभिन्न सामाजिक संगठन, युवा, छात्र सभी से आग्रह करते हुए कहा हैं की सभी हसदेव बचाव अभियान के साथ जुड़ कर इस विशाल जंगल को बचाने में अपना योगदान दे और हमारे पर्यावरण और वन्य जीव, वन औषधि सहित देश के फेफडे के रूप में स्थापित हसदेव अरण्य को बचाने के मुहिम के साथ जुड़े और अपने आने वाले भविष्य सहित लाखो वृक्ष, हजारो वन्य जीव की प्रजाति को संरक्षित करने में अपनी भूमिका अदा करे। हसदेव संरक्षण अभियान में जुड़ने की अपील के साथ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नव वर्ष 2024 की सभी को हार्दिक बधाई देते शुभकामना प्रेषित की है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” हसदेव बचाओ अभियान में होगी शामिल….